बहरैन की जनता ने इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में जनमत संग्रह के समर्थन में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किये हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैन वासियों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए 22 नवंबर को रेफरेंडम में भाग लेने के हित में नारे लगाए। प्रदर्शनकारी जनता से मांग कर रहे थे कि वह जनमत संग्रह में बढ चढकर भाग ले।
बहरैन की सरकार 22 नवंबर को संसदीय चुनाव आयोजित करा रही है जिसका जनता ने खुलकर विरोध किया है। बहरैन के बड़े-बड़े दल पहले से ही इन चुनावों का बहिष्कार कर चुके हैं। बहरैन के सुरक्षाबल इन प्रदर्शनों का दमन कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि बहरैन में 14 फरवरी 2011 से आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध जनान्दोलन आरंभ हुआ था जो अब भी जारी है। इस देश की जनता न्याय, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक सरकार के गठन की मांग कर रही है।
20 नवंबर 2014 - 08:28
समाचार कोड: 652565
बहरैन की जनता ने इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में जनमत संग्रह के समर्थन में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किये हैं।